भारत के लोगों के दिलों से कैसे मिटाएंगे इंदिरा गांधी का नाम? कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने पर बोले सतीशन

योजनाओं से इंदिरा का नाम हटाया

भारत के लोगों के दिलों से कैसे मिटाएंगे इंदिरा गांधी का नाम? कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने पर बोले सतीशन
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने के केंद्र के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को आज भी इंदिरा के नाम से बेचैनी होती है। सरकारी रिकॉर्ड से नाम हट सकता है, लेकिन लोगों के दिलों से उनका योगदान नहीं मिटेगा।

तिरुवनंतपुरम। केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की है। उन्होंने इसे राजनीतिक मंशा से उठाया गया कदम बताया है। सतीशन ने एक बयान में  कहा कि यह फैसला दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों को आज भी इंदिरा गांधी के नाम से बेचैनी होती है। उन्होंने कहा, आप सरकारी रिकॉर्ड से इंदिरा गांधी का नाम हटाने में भले ही सफल हो जाएं, लेकिन कोई भी सरकार भारत के लोगों के दिलों दिमाग से उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं मिटा सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से उनका नाम हटाने की कोशिशों से न तो उनकी विरासत कम होगी और न ही लोगों के दिलों में उनके लिए जो जगह है, उस पर कोई प्रभाव पड़ेगा।

Tags: indira

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक के बयान पर मनोज सिन्हा का पलटवार, बोले- कुछ लोग फिर कश्मीर को आग में झोंकना चाहते हैं फारूक के बयान पर मनोज सिन्हा का पलटवार, बोले- कुछ लोग फिर कश्मीर को आग में झोंकना चाहते हैं
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर को फिर अलगाववाद और आतंकवाद...
मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती : मावा-दूध के 14 नमूने लिए, अधिकांश प्रतिष्ठानों में मिली गंदगी; नोटिस जारी
पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी
विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन