महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लाया तो कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध, प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई

महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लाया तो कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध, प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में लोकसभा सीटों को बढ़ाने वाला परिसीमन विधेयक लाती है, तो पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने इस गंभीर विषय पर प्रधानमंत्री से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के नाम पर परिसीमन विधेयक लाने का प्रयास करती है तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी। तिवारी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में पहले भी थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी लेकिन महिला आरक्षण के नाम पर किसी अन्य एजेंडे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को परिसीमन विधेयक पर अलग-अलग राजनीतिक दलों से अलग-अलग बातचीत करने के बजाय सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस बैठक में परिसीमन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से पहले भी इस संबंध में पत्र भेजा गया था और अब कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास पहले भी लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत नहीं था, न आज है और न भविष्य में रहेगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़ी है लेकिन यदि सरकार महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर परिसीमन विधेयक लाने का प्रयास करती है तो कांग्रेस उसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने सरकार से इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने की भी मांग की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
राजस्थान एसओजी ने आरपीएससी ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022 में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने के मामले में आरोपी अभ्यर्थी कोमल (23)...
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल