पश्चिम एशिया संकट का एयरलाइंस पर असर: एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

फ्लाइट अलर्ट: एयर इंडिया ने यूएई की विशेष उड़ानें रद्द कीं

पश्चिम एशिया संकट का एयरलाइंस पर असर: एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 मार्च की कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं। अबु धाबी, शारजाह और दुबई जाने वाले यात्री प्रभावित हुए हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को पूर्ण रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रिशेड्यूलिंग की सुविधा दी है।

नई दिल्ली। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रविवार 15 मार्च की अपनी कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं। टाटा समूह की कंपनियों ने रविवार को बताया कि यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर ये उड़ानें रद्द की गयी हैं। अबु धाबी, रस अल खैमा और शारजाह को जाने वाली विशेष उड़ानों को रद्द किया गया है। 

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में खेद व्यक्त करते हुए बताया गया है कि प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीखों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड पा सकते हैं। इनके अलावा, दिल्ली से दुबई की एयर इंडिया की पांच में से चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। 

इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज नियमित और विशेष उड़ानें मिलाकर संयुक्त रूप से कुल 72 उड़ानों के परिचालन की सूचना दी थी। नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उपलब्ध हैं। प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी दुबई से परिचालन पर प्रतिबंध बढ़ाये जाने की सूचना दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत