चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला: बाल पकड़कर खींचा, लात-घूसों और रॉड से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सपा नेता गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला

चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला: बाल पकड़कर खींचा, लात-घूसों और रॉड से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता
चंदौली में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में जानलेवा हमला हुआ है। मढ़िया गांव में 15 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर पांच हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और घसीटा। सिर पर टेबल भी फेंकी गई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हो गई है।

चंदौली। चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की सुबह करीब 9:30 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि पांच लोग अचानक घर में घुस आए और गार्गी पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, करीब 10 मीटर तक घसीटा और लात-घूसों के साथ लोहे की रॉड व लकड़ी से हमला किया। इस दौरान एक टेबल भी उनके सिर पर फेंकी गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक महिला हमलावर वीडियो बनाती हुई भी दिखाई दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला 15 साल पुराने जमीन और कारोबारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में प्यारेलाल यादव के परिवार के कुछ सदस्यों पर आरोप लगे हैं। गंभीर रूप से घायल गार्गी पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश