दिल्ली में जज ने की आत्महत्या : घर के बाथरूम में लगाया फंदा, पिता को फोन कर कहा- मैं बहुत परेशान हूं

पिता को फोन पर कहा: मैं इन दिनों बहुत परेशान हूं

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या : घर के बाथरूम में लगाया फंदा, पिता को फोन कर कहा- मैं बहुत परेशान हूं

ग्रीन पार्क में कड़कड़डूमा कोर्ट के अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने शनिवार को घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीसीआर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पिता को फोन कर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद की बात कही थी।

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे।  पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत पते पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिले। बाहर से चढ़कर बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़ा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पिता को फोन पर कहा: मैं इन दिनों बहुत परेशान हूं

मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि अमन शर्मा ने रात 10 बजे अपने पिता को फोन किया था और बोला था मै बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है। रात में ही पिता अलवर से दिल्ली के लिए निकल गए और 12 बजे पहुंच गए थे। यहां आने पर मालूम चला कि दंपत्ति का कुछ विवाद चल रहा था।

Tags: Suicide

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा