ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करे भारत, कांग्रेस ने कहा- समानता और संतुलन पर आधारित विश्व व्यवस्था के लिए करे काम

बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के मंच के रूप में ब्रिक्स के बढ़ते महत्व को करे मजबूत

ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करे भारत, कांग्रेस ने कहा- समानता और संतुलन पर आधारित विश्व व्यवस्था के लिए करे काम
कांग्रेस ने कहा कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत को साझेदार देशों के साथ मिलकर समानता और संतुलन आधारित विश्व व्यवस्था की दिशा में काम करना चाहिए। विदेश विभाग ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक दबाव, आपूर्ति संकट, संघर्ष और जलवायु चुनौतियों के बीच ब्रिक्स वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं को मजबूती देने और सभी के लिए सुरक्षा, समृद्धि व गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को ब्रिक्स साझेदारों के साथ मिलकर समानता और संतुलन पर आधारित ऐसी विश्व व्यवस्था के लिए काम करना चाहिए, जो सभी के लिए सुरक्षा, समृद्धि और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित कर सके।

कांग्रेस के विदेश विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भू-राजनीतिक विखंडन, आर्थिक दबाव, आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों, संघर्ष और जलवायु तनाव के दौर में भारत को वैश्विक दक्षिण की वैध आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और सभी लोगों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के मंच के रूप में ब्रिक्स के बढ़ते महत्व को मजबूत करना चाहिए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
एडवांस लाइफ सपोर्ट की जरूरत, बेसिक सुविधाओं से चल रहा काम; 5 में से 2 एम्बुलेंस अगले साल होंगी एक्सपायर।...
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा
एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी
BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे जिनपिंग, मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में