महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सरकार ने त्योहारों से पहले चीनी की मिठास में घोली कड़वाहट, खड़गे बोले- जनता पर पड़ी महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन?

मसाले, खाद्य तेल और चीनी की लगातार बढ़ रही कीमतें

महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सरकार ने त्योहारों से पहले चीनी की मिठास में घोली कड़वाहट, खड़गे बोले- जनता पर पड़ी महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन?
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि आटा, चावल, तेल, मसाले और चीनी समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए सरकार से एथनॉल नीति की समीक्षा की मांग की। जयराम रमेश ने भी महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पार्टी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट और बिस्कुट जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर आटा, चावल, मसाले, खाद्य तेल और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पार्टी के अनुसार, पिछले एक महीने में आटे की कीमत 32 से बढ़कर 40 रुपये तथा चावल की 42 से 54 रुपये प्रति किलो हो गई है। जीरे की कीमत 180 से 380 रुपये, हल्दी की 130 से 260 रुपये, सरसों तेल की 165 से 200 रुपये, मूंगफली तेल की 170 से 230 रुपये और रिफाइंड तेल की 130 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चीनी भी दो महीनों में करीब 40 प्रतिशत तक महंगी हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक भारत में चीनी का भंडार 9 साल के निचले स्तर पर क्यों है और स्थिति चीनी का निर्यात रोकने तथा 10 लाख टन चीनी शुल्क-मुक्त आयात करने तक क्यों पहुंची। उन्होंने कहा कि तीन महीने में चीनी करीब 40 प्रतिशत महंगी हो गई है। त्योहारों से पहले जनता पर पड़ी इस महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने सवाल किया कि जब देश में चीनी की कमी है और सरकार विदेश से चीनी मंगा रही है तो गन्ने और अनाज को ई-20 के लिए एथनॉल बनाने में इस्तेमाल करने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है।

पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि साबुन से कारों तक, मसालों से आटा, चावल, चीनी और तेल तक महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है और सरकार बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

Tags: Inflation

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था