टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखने की अनुमति भी मांगी

टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

‘टटीरी’ गीत विवाद में हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर-रैपर बादशाह के समन की अवहेलना पर सख्ती दिखाई। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश। बादशाह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उनके वकीलों ने व्यस्तता का हवाला देकर अगली तारीख और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग।

पंचकूला/ पानीपत। टटीरी गीत को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को हरियाणा महिला आयोग ने समन का पालन नहीं करने पर गिरफ्तार करने और उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पंचकूला और पानीपत के पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है कि बादशाह को देश से बाहर जाने से रोका जाए और उनके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा के लिए आयोग अब सख्त कदम उठाएगा। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को आयोग ने बादशाह को पानीपत में पेश होने के लिए तलब किया था, लेकिन वह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उनके वकीलों ने पेशेवर व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अगली तारीख देने का अनुरोध किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखने की अनुमति भी मांगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ