डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता टॉप-20 तक नहीं पहुंचीं

स्पेन की एलिसाबेथ पहली और मलेशिया की तानुसिया बनीं दूसरी रनर-अप

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता टॉप-20 तक नहीं पहुंचीं
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज मिस वर्ल्ड 2026 चुनी गई हैं। वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित ग्रैंड फिनाले में पूर्व मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस पहली रनर-अप और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी दूसरी रनर-अप रहीं। भारत की निकिता पोरवाल टॉप-40 तक ही पहुंच सकीं।

नई दिल्ली। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज मिस वर्ल्ड 2026 बनीं। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं। वहीं, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। मिस वर्ल्ड बनीं जोहेरी मोल एक मॉडल और टीचर हैं।

भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। वह टॉप-40 राउंड तक ही पहुंची थीं। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित 'सुरों की त्रिवेणी' कार्यक्रम में लोकप्रिय फिल्मी गीतों के माध्यम से शास्त्रीय संगीत...
पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका: चार मंत्रियों की पद पर रहते मौत, सुदिव्य कुमार के निधन से झारखंड में शोक की लहर
मंदिर में प्रसादी करने पर हुक्का-पानी बंद परिवार पर 1.51 लाख रुपए का जुर्माना, गोगुन्दा क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार का मामला; 5 पंचों समेत 11 लोगों पर एफआईआर
हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए फसल सलाह भी जारी
अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज