कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

के. कविता ने तिरुमाला में टेका मत्था, जल्द बनाएंगी नई पार्टी

कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

दिल्ली आबकारी मामले में बरी होने के बाद कलवकुंतला कविता ने तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने पर पैदल यात्रा की और क्लीन चिट मिलने पर खुशी जताई। कविता ने जल्द ही तेलंगाना के लोगों के लिए एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है, जो राज्य के हितों के लिए कार्य करेगी।

तिरुमाला। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने शुक्रवार सुबह तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्जना की। कविता अपने पति अनिल के साथ सुबह मंदिर गईं और भगवान के दर्शन किए। वह गुरुवार शाम को अलीपिरी की सीढिय़ों से पैदल तिरुमाला पहुंची थीं, ताकि एक मन्नत पूरी कर सकें। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से वह जिस मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थीं, वह भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से खत्म हो गई। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि सच्चाई, न्याय और नेकी उनके साथ हैं और उन्होंने खुशी जताई कि अदालत ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया  है। उन्होंने कहा, भगवान के आशीर्वाद से, मुझे क्लीन चिट मिल गई है। इसीलिए मैं पैदल तिरुमाला आई और अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

कविता ने संकेत दिया कि वह जल्द ही तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए एक नयी राजनीति पार्टी बनाएंगी। उन्होंने कहा, हम आने वाले दिनों में एक राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रही हूं जो राज्य के लोगों के लिए तेलंगाना की गृह पार्टी के तौर पर काम करेगी। मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि नयी पार्टी को उनका आशीर्वाद और कृपा मिले। उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों इलाकों के लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। कविता ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत