कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग

उनका साहस, समर्पण और करुणा समाज को करती है प्रेरित

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में कई बार जेल जाने के बावजूद बा ने छुआछूत उन्मूलन, खादी प्रचार और महिलाओं को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई। उनका साहस आज भी प्रेरणास्रोत है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव और प्रेरणा का एक चिरस्थायी स्रोत बताया। खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव थीं और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके अदम्य साहस और दृढ़ता को रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार जेल जाने के बावजूद वह प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहीं।

खड़गे ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल जाने के बावजूद छुआछूत उन्मूलन, खादी को बढ़ावा देने के खिलाफ जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी अथक लड़ाई जारी रखीं। खड़गे ने कहा कि सत्याग्रह अभियानों में भाग लेने से लेकर पूरे देश में महिलाओं को संगठित करने तक, ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के राजनीतिक और सामाजिक, दोनों आयामों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान केंद्रीय महत्व का था। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा, उनके आंदोलनों में उनका समर्थन, मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि उनका साहस, समर्पण और करुणा आज भी समाज को प्रेरित करती है।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान में सैन्य तनाव बढ़ने से लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में गिरावट, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर बिकवाली अमेरिका-ईरान में सैन्य तनाव बढ़ने से लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में गिरावट, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर बिकवाली
अमेरिका द्वारा ईरान पर दोबारा किए गए हमलों से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिससे घरेलू शेयर बाजार में...
फ्रांस में 'हीट डोम' का कहर : भीषण गर्मी से 7 लोगों की मौत, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी