तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खड़गे ने दी बधाई : सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के विचारधारा की जीत, बोले- लाखों लोगों ने टीवीके पर जताया भरोसा

नई सरकार को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खड़गे ने दी बधाई : सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के विचारधारा की जीत, बोले- लाखों लोगों ने टीवीके पर जताया भरोसा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतीक है। खड़गे ने विश्वास जताया कि विजय का नेतृत्व तमिलनाडु को नई दिशा देगा और देशभर के लिए प्रेरणा बनेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में थलापति विजय के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर उन्हें,  तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खड़गे ने रविवार को अपने संदेश में कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और तर्कशील विचारधारा की स्थायी ताकत को फिर से स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि ये वही मूल्य हैं, जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह विरासत पेरियार और के कामराज जैसे महान नेताओं द्वारा गढ़ी गई थी।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लाखों लोगों, विशेष रूप से आकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। खड़गे ने विश्वास व्यक्त किया कि विजय के नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और पूरे देश को प्रेरित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने नई सरकार को जनता की सेवा करुणा, समावेशिता और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके सफल कार्यकाल की कामना की।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ