नेपाल त्रासदी पर खड़गे ने जताया दुख : बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता, मोदी से की मदद की अपील
संकट के समय में प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव मदद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेपाल त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता हैं और कई की मौत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित परिवारों की मदद की अपील की। खड़गे ने सरकार से लापता भारतीयों की तलाश तेज कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग की।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेपाल में हुई त्रासदी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस त्रासदी में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता हुए हैं और कई लोगों की मृत्यु भी हुई है। खड़गे ने कहा कि ऐसी दुखद समय में सभी को मिलकर प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे उन परिवारों की सहायता करें, जिनके परिजन नेपाल त्रासदी के बाद लापता हैं या जिनकी मौत हो गयी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से लापता भारतीयों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग मिलना चाहिए।
Tags: kharge
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Aug 2026 18:06:18
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में रिकॉर्ड गिरावट आई। चांदी ₹3,700 टूटकर ₹2,47,600 प्रति किलो, शुद्ध सोना ₹2,500...

Comment List