खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका

त्याग और साहस हमारे लिए गर्व और प्रेरणास्त्रोत

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले पांच दशकों से देश के अहम प्रतिष्ठानों और रणनीतिक संपत्तियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा। संकट के समय उनकी त्वरित कार्रवाई से अनगिनत जानें बची हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है और संकट के समय असंख्य जिंदगियों को बचाया जा सका है। खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सीआईएसएफ मुख्यालय को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

पांच दशकों से अधिक समय से सीआईएसएफ राष्ट्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रणनीतिक संपत्तियों के अडिग संरक्षक के रूप में खड़ा है और अनुकरणीय साहस, व्यावसायिकता और समर्पण का प्रदर्शन कर रहा है। संकट और आपदाओं के समय उनकी त्वरित प्रतिक्रिया ने अनगिनत जिंदगियां बचाई हैं। राष्ट्र उनकी अटूट सेवा और प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता है। गांधी ने कहा कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर हमारे वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की रक्षा के लिए आपका समर्पण, त्याग और साहस हमारे लिए गर्व और प्रेरणास्त्रोत है।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ