लक्सर फ्लाईओवर गोलीबारी मामला: घायल विनय त्यागी के परिजनों ने एम्स एवं पुलिस प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, जानें पूरा मामला

लक्सर गोलीकांड: घायल विनय त्यागी के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लक्सर फ्लाईओवर गोलीबारी मामला: घायल विनय त्यागी के परिजनों ने एम्स एवं पुलिस प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, जानें पूरा मामला

लक्सर फ्लाईओवर पर गोलीबारी में घायल अपराधी विनय त्यागी के परिजनों ने एम्स ऋषिकेश और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल लाने में दो घंटे की देरी हुई। प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए घायल की स्थिति स्थिर बताई है।

हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। इस वारदात में घायल अपराधी विनय त्यागी को लेकर उसके परिजनों ने एम्स ऋषिकेश प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों रुड़की जेल से स्पेशल वाहन के माध्यम से लक्सर कोर्ट ले जाए जा रहे अपराधी विनय त्यागी पर बदमाशों ने लक्सर फ्लाईओवर के पास दिनदहाड़े गोलीबारी की थी। इस हमले में विनय त्यागी के साथ सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विनय त्यागी की हालत गंभीर होने पर उसे देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। इस दौरान एम्स पहुंचे विनय त्यागी के भतीजे ऋतिक त्यागी और बेटी तन्वी त्यागी ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए। परिजनों का आरोप है कि विनय की गंभीर स्थिति के बावजूद उसे घटना स्थल रुड़की से एम्स ऋषिकेश लाने में लगभग दो घंटे का समय लगा, जो लापरवाही को दर्शाता है। इसके अलावा उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे एम्स प्रशासन की भूमिका पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर, एम्स प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है। प्रशासन का कहना है कि घायल अवस्था में भर्ती विनय त्यागी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार लगातार जारी है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए परिजनों से मुलाकात को लेकर आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना और उपचार में कथित देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना में शामिल बदमाशों की तलाश जारी है।

Read More कर्नाटक में 'कुर्सी' की लड़ाई तेज! सिद्दारमैया बोले-पूरे पांच साल के लिये चुना गया हूं मुख्यमंत्री

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 65 एकड़ में फैले 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को राष्ट्र...
पशुपालन विभाग में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारी -कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्वर्गीय प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नेहरू सहकार भवन में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
दुर्गंध के बीच कैसे करें उपचार, डॉक्टर खुद होने लगे बीमार, बदबू के कारण सांस लेना हो रहा मुश्किल
सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि, नक्सली कमांडर उइके की मौत, ओडिशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त
अटल जयंती 2025: सीएम नीतीश और पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
जालोर में तुगलकी फरमान लिया वापस : महिलाओं के मोबाइल उपयाेग पर नहीं है अब रोक, जानें पंच-पटेलों ने क्यों लिया यू-टर्न ?