शिवपुरी एयरपोर्ट में माधव टाइगर रिजर्व की भूमि शामिल नहीं : महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे बड़े कदम, सिंधिया ने कहा- महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार

शेयर होल्डर बनाकर स्वामित्व देने की योजना है

शिवपुरी एयरपोर्ट में माधव टाइगर रिजर्व की भूमि शामिल नहीं : महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे बड़े कदम, सिंधिया ने कहा- महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार

हवाई अड्डा माधव टाइगर रिजर्व की भूमि से बाहर होगा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु डोंगरगांव में 1000 रोजगार वाली सिलाई यूनिट स्थापित हो रही है। जलकुंभी हटाने, सिंचाई परियोजनाओं को तेज करने और स्वास्थ्य शिविर मरीजों के फॉलोअप कैंप पर भी जोर दिया गया।

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शिवपुरी में प्रस्तावित नए हवाई अड्डे के निर्माण में माधव टाइगर रिजर्व की कोई भूमि शामिल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सामान्य वन मंडल की भूमि आती , तो उसे नियमानुसार लिया जाएगा और निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं जारी हैं। यहां आयोजित पत्रकार (बातचीत) में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप शिवपुरी जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में डोंगरगांव में विश्वस्तरीय निर्माण इकाई स्थापित की जा रही है, जहां सिलाई का कार्य महिलाएं करेंगी। इसके लिए उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा चरणबद्ध तरीके से करीब 1000 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। आगे चलकर उन्हें शेयर होल्डर बनाकर स्वामित्व देने की योजना है।

सिंधिया ने बताया कि माधव टाइगर रिजर्व स्थित साख्या सागर और माधव झील में फैली जलकुंभी को हटाने का कार्य तेजी से कराया जाएगा, जिससे जल स्रोतों का संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक भूमि में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 17 से 24 मार्च तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर के मरीजों के लिए फॉलोअप कैंप लगाए जा रहे हैं।

Tags: tiger

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप :  शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला
जयपुर कमिश्नरेट के एक थाने दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि...
कर्नाटक में ऑटो चालक ने अपने वाहन को छोटी लाइब्रेरी में किया तब्दील : यात्रियों को मिलता है सफर एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक अनुभव, लोगों को मोबाइल से दूर कर पढ़ने की आदत से जोड़ना मकसद
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार
ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की
मन की बात में देश की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों पर जोर : विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है कार्यक्रम, भजनलाल ने कहा- विकास में जनभागीदारी को करता है मजबूत
शिवपुरी एयरपोर्ट में माधव टाइगर रिजर्व की भूमि शामिल नहीं : महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे बड़े कदम, सिंधिया ने कहा- महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार
सुशासन से ही समृद्ध बनेगा राजस्थान : अधिकारियों से किया राज्य को नंबर वन बनाने के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान, कहा- पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं पर काम कर रही सरकार