खतरे में जान, बुलेटप्रूफ घर में सलमान, अभिनेता के घर की बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ शीशे

लोरेंस गैंग की ओर से लगातार दी जा रही मारने की धमकी

खतरे में जान, बुलेटप्रूफ घर में सलमान, अभिनेता के घर की बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ शीशे

सलमान अक्सर इसी जगह से अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। इसके अलावा घर के चारो ओर हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले कुछ समय से लोरेंस गैंग की ओर से लगातार मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा मेें लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। कुछ समय पहले सलमान के घर पर फायरिंग हुई थी। बाइक पर आए 2 हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। हादसे के समय सलमान खान घर पर ही मौजूद थे। ऐसे में उनकी जान को खतरा देखते हुए दृष्टि से सलमान खान के घर की बालकनी में बुलेट प्रूफ शीशा लगाया गया है। सलमान अक्सर इसी जगह से अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। इसके अलावा घर के चारो ओर हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं सलमान की सुरक्षा के लिए घर के बाहर 3 पुलिस चौकी लगाई गई है, जिनमें से एक पुलिस चौकी मेन गेट के बाहर लगाई गई है। सलमान के घर के बाहर हमेशा मुंबई पुलिस के जवान तैनात रहते है। धमकियों के चलते सलमान खान बुलेट प्रूफ कार में चलते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प