ओडिशा में बड़ा हादसा टला: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ओडिशा में चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा में बड़ा हादसा टला: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ओडिशा के जाजपुर यार्ड में चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे। कोई हताहत नहीं। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, बहाली कार्य जारी है।

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर यार्ड में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बहाली के काम और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। 

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 22611 चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 8:51 बजे जाजपुर यार्ड से गुजरते समय यार्ड की सीमा के अंदर एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी।

इस घटना के बाद भी यात्री ट्रेन संचालन सामान्य ढंग से चलता रहा और प्रभावित लोगों की मदद का काम किया जा रहा है। 

 

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

Post Comment

Comment List

Latest News

आरटीई प्रवेश 2026:  10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत
संयुक्त अभिभावक संघ ने आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत...
स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें