बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में खराब मौसम और तेज लहरों के कारण पर्यटकों से भरा क्रूज नर्मदा में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 शव बरामद हुए हैं और कई लापता हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मध्यप्रदेश। जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30-40 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज जब नर्मदा के गहरे बैकवाटर क्षेत्र में पहुंचा, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाएं चलने लगीं और नदी में ऊंची लहरें उठने लगीं। तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया। अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि राहत बचाव दल ने 6 शव बरामद किए हैं। 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरूआती तौर पर खराब मौसम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

मुआवजे का ऐलान

Read More कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

Read More सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की वैधता रखी बरकरार : स्वतंत्र चुनावों के लिए बताया जरूरी, निष्पक्ष चुनावों की संवैधानिक आवश्यकता को बढ़ाता है आगे

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस