मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
बड़ी संख्या में मतदान करें और राज्य के भविष्य को मजबूत बनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से भारी मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, यह लड़ाई अधिकारों, संघीय ढांचे और लोकतंत्र की रक्षा की है। युवाओं से खास तौर पर आगे आने को कहा। बंगाल में निर्भय होकर वोट डालने का आग्रह करते हुए बोले—“आपका वोट ही आपकी आवाज है।”
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और संघीय ढांचे, समानता, न्याय, स्वतंत्रता तथा तर्कशीलता की रक्षा के लिए है। खड़गे ने तमिलनाडु के मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कहा कि यह समय अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने और उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है, जो राज्यों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और राज्य के भविष्य को मजबूत बनाएं।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अवसर पर सभी नागरिकों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के डर या दबाव से प्रभावित हुए बिना मतदान करें, क्योंकि''आपका वोट ही आपकी आवाज है। खड़गे ने संविधान के मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल महान नेताओं की भूमि रही है, जिन्होंने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया और इन आदर्शों को बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने युवाओं से खास तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल पूरे विश्वास के साथ करें, ताकि राज्य के हर कोने तक वास्तविक विकास पहुंच सके। ग़ौरतलब है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।

Comment List