कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई

चिकित्सकों की टीम लगातार कर रही अन्य घायलों की निगरानी

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में घायलों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय में भर्ती 16 वर्षीय उर्वशी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल में अन्य घायलों का इलाज जारी है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पिछले दिनो पटाखा फैक्ट्री में हुये विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की मौत के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बाया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल उर्वशी (16) की आज तड़के प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मृत्यु हो गयी। वह पिछले दो दिनो से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। चिकित्सकों के सभी संभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। विस्फोट में घायल होकर एसआरएन में भर्ती कराए गए पांच मरीजों में से अब तक दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।, जबकि शेष तीन मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उनका आवश्यक उपचार एवं नियमित निगरानी जारी है। 

एसआरएन हॉस्पिटल के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा के निर्देशन में ट्रामा, क्रिटिकल केयर, सर्जरी एवं संबंधित विभागों की चिकित्सकीय टीम मरीजों के उपचार एवं निगरानी में लगातार जुटी हुई है। गौरतलब है कि कौशांबी जिले में मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब संचालित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गयी थी जबकि उसी दिन शाम को छह अन्य घायलों की मृत्यु के बाद यह आंकड़ा बढ़ कर 11 हो गया था। हादसे के शिकार एक अन्य घायल की मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर