संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की अहम रणनीति बैठक हुई। इसके पश्चात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने परिसर में प्रदर्शन कर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के नेताओं की संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में बैठक हुई जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, समाजवादी पार्टी की धर्मेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

विपक्ष के नेताओं ने छात्रों पर पुलिस कार्यवाही के विरोध में भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया जिसमें गांधी के अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने ऐसा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास पर हितधारकों के साथ बैठक। इसमें निवेश बढ़ाने,...
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
विपक्ष के हंगामें के बीच पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू