मणिपुर में भूकंप के मध्यम झटके : रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता, एनसीएस ने जारी किया अलर्ट
भूकंप के झटके: मणिपुर और पूर्वोत्तर राज्यों में हिली धरती
मणिपुर के कामजोंग में मंगलवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके झटके नागालैंड और मेघालय तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर गहराई में था। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
इंफाल। मणिपुर में मंगलवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। मणिपुर के अलावा नागालैंड और मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप आज तड़के 5:50 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग में स्थित था। प्राप्त रिपोर्ट के अनुस भूकम्प से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि अथवा नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसका असर मणिपुर और पड़ोसी राज्यों जैसे नागालैंड और मेघालय के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।
एनसीएस के अनुसार भूकंप केन्द्र 24.703 उत्तरी अक्षांश और 94.415 पूर्वी देशांतर और जमीनी सतह से 62 किलोमीटर की गहराई पर कामजोंग पर स्थित था।मणिपुर भूकंपीय क्षेत्र वी में स्थित है, जो देश में सबसे अधिक जोखिम वाला क्षेत्र है, और यहाँ भूकंप का खतरा बना रहता है। भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित होने के कारण, राज्य में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।

Comment List