नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

2,538 नौकरियों के लिए हवाला लेनदेन का आरोप

नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने ₹634 करोड़ के 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 170 महत्वपूर्ण दस्तावेज और 13 डिजिटल सबूत जब्त किए गए। आरोप है कि 2,538 पदों पर भर्ती के लिए अवैध रूप से हवाला के जरिए रकम ली गई थी।

चेन्नई। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने बताया कि 634 करोड़ रुपये के 'नौकरी के बदले पैसे' घोटाले के सिलसिले में वरिष्ठ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) नेता और तमिलनाडु के पूर्व नगर प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर दिन भर छापेमारी की गई। इस दौरान 170 अहम् दस्तावेज और 13 डिजिटल सबूत जब्त किए गए।

कल देर रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में डीवीएसी ने बताया कि मद्रास उच्च न्यायालय से इस करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच की अनुमति मिलने के बाद एक शिकायत के आधार पर केएन नेहरू और सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि नगर प्रशासन और जल आपूर्ति (एमएडब्ल्यूएस) विभाग में अलग-अलग पदों पर 2,538 लोगों को नौकरी देने के बदले जो पैसे लिए गए थे, उन्हें हवाला के जरिए भेजा गया था।

जांच के एक चरण के तहत डीवीएसी ने चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर, नमक्कल और तिरुनेलवेली जिलों में डीएमके नेता से जुड़ी 25 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान भ्रष्टाचार को साबित करने वाले 170 दस्तावेज और 13 डिजिटल सबूत जब्त किए गए। डीएवीसी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने ₹634 करोड़ के 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में पूर्व मंत्री केएन...
सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद
जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा