NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये

13 आरोपी गिरफ्तार

NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष अदालत को सूचित किया है कि नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने रसायन विज्ञान के सवाल हासिल करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के पैनल सदस्य को पांच लाख रुपये की घूस दी थी।

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में बड़ा दावा किया है। एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने परीक्षा से पहले केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए 5 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि यह रकम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल के सदस्य पी.वी. कुलकर्णी तक पहुंचाई गई।

CBI के मुताबिक, मोटेगांवकर का बेटा कुलकर्णी की कोचिंग में पढ़ता था, जहां कथित तौर पर परीक्षा से पहले सवाल उपलब्ध कराए गए। जांच के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से केमिस्ट्री के 132 हस्तलिखित प्रश्नों की 36 तस्वीरें बरामद हुईं। इनमें से 111 प्रश्न NTA के मास्टर प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। एजेंसी का दावा है कि ये नोट्स मोटेगांवकर की लिखावट में हैं और मेटाडेटा से पता चला है कि इनकी तस्वीरें परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ली गई थीं।

CBI ने यह भी बताया कि कथित लेनदेन की रकम सह-आरोपी मनोज भगवानराव शिरुरे की निशानदेही पर बरामद की गई। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित मोदी : दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को किया समर्पित, कहा- लोगों के बीच गहरी जड़ें रखने वाली मित्रता का प्रतिबिंब   उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित मोदी : दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को किया समर्पित, कहा- लोगों के बीच गहरी जड़ें रखने वाली मित्रता का प्रतिबिंब  
नरेंद्र मोदी को रविवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओलिय दाराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव...
नीट-पीजी परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट : सीतापुरा स्थित 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा, नई तरीख आई
भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क
भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार
राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी