जांच में फेल हुआ नेस्ले का बेबी फूड, फूड सेफ्टी संस्था ने की कार्रवाई
तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए
नई दिल्ली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बेबी फूड बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्मूला मिल्क से जुड़े प्रोडक्ट्स का है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इन प्रोडक्ट्स के विज्ञापन में किए गए कुछ दावों और एक प्रोडक्ट में जरूरी पोषक तत्व बायोटिन की मात्रा को लेकर गड़बड़ी मिली है। इस मामले में नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक मामला प्रोडक्ट के विज्ञापन से जुड़ा है, जबकि दूसरे मामले में प्रोडक्ट की जांच के दौरान बायोटिन की मात्रा तय मानक से कम पाई गई।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कार्रवाई में नेस्ले के दो फॉर्मूला मिल्क प्रोडक्ट्स का नाम सामने आया है। इनमें नान एक्सीला प्रो स्टेज 1 और लेक्टोजन प्रो लैक्टोजेन प्रो 1 शामिल हैं।

Comment List