SEBI की नई पहल : ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2 नई सुविधाएं शुरू, फ्रॉड से बचाने में करेगा बड़ी मदद 

कंपनियां केवल ऐसे यूपीआई हैंडल का उपयोग करेंगी

SEBI की नई पहल : ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2 नई सुविधाएं शुरू, फ्रॉड से बचाने में करेगा बड़ी मदद 

ब्रोकरों की पहचान के लिए “.brk” और म्यूचुअल फंड संस्थाओं के लिए “.mf” का उपयोग किया जाएगा। पेमेंट करते समय स्क्रीन पर हरे रंग के ट्रायंगल में थम्ब्स-अप का निशान दिखेगा।

नई दिल्ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने 2 नई सुविधाएं शुरू की हैं। यह है @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल। अब सेबी पंजीकृत ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियां केवल ऐसे यूपीआई हैंडल का उपयोग करेंगी, जिनके अंत में @valid होगा। 

ब्रोकरों की पहचान के लिए “.brk” और म्यूचुअल फंड संस्थाओं के लिए “.mf” का उपयोग किया जाएगा। पेमेंट करते समय स्क्रीन पर हरे रंग के ट्रायंगल में थम्ब्स-अप का निशान दिखेगा, जो इस बात की पुष्टि करेगा कि आपका पैसा सेबी मान्यता प्राप्त संस्था को ही जा रहा है। इसके अलावा SEBI Check टूल की मदद से निवेशक सेबी की वेबसाइट या Saarthi ऐप पर जाकर किसी भी ब्रोकर की UPI ID, अकाउंट नंबर या IFSC कोड से उसकी वैधता जांच सकते हैं। सेबी का यह कदम निवेश को पारदर्शी बनाएगा और छोटे निवेशकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने में बड़ी मदद करेगा।

Tags: sebi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट