केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ

लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा प्रदान करना

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ

केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग द्वारा विकसित यह प्रोजेक्ट 300 रोजगार पैदा करेगा। यह पार्क एफएमसीजी और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों के लिए लॉजिस्टिक्स ढांचे को मजबूत कर स्थानीय आर्थिक विकास को नई गति देगा।

कोच्चि। केरल में एर्नाकुलम जिले के अलुवा में 250 करोड़ रुपये का वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किया गया है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 300 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। एनडीआर वेयरहाउसिंग ने अपनी सहायक कंपनी एनडीआर स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से इस परियोजना को विकसित किया है। इसका उद्देश्य एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, फार्मास्यूटिकल्स और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।

केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने इस मौेके पर कहा कि अलुवा के चुनंगमवेली में स्थित यह नया लॉजिस्टिक्स पार्क वेयरहाउसिंग क्षमता बढ़ाने और माल की कुशल आवाजाही को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एनडीआर वेयरहाउसिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज श्रीनिवासन ने कहा कि यह परियोजना केरल के लॉजिस्टिक्स ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा व्यवसायों को विश्वसनीय और तकनीक-सक्षम वेयरहाउसिंग बुनियादी ढांचे की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी योगदान देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना