चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई

चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
युवक दीपक की संदिग्ध मौत का मामला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गहरा गया। फुटेज में 2 युवक शव को साइकिल पर ले जाते दिखे। पुलिस प्रारंभिक जांच में ओवरडोज की आशंका जता रही, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-52 निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत को लेकर विवाद गहरा गया है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फुटेज में दो युवक मूसलाधार बारिश के बीच शव को साइकिल पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जहां प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे मादक पदार्थ के ओवरडोज से हुई मौत मान रही है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसके भाई राहुल ने पुलिस को सौंपे गए सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बताया कि उसमें दो युवक दीपक के शव को साइकिल पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ दूरी पर शव को सड़क किनारे फेंककर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। राहुल ने दावा किया कि यही लोग दीपक की मौत के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दीपक के पिता रमेश ने पुलिस की ओवरडोज संबंधी आशंका को खारिज करते हुए कहा कि आठ जुलाई की रात दीपक यह कहकर घर से निकला था कि वह पांच मिनट में लौट कर आर रहा है लेकिन वापस नहीं आया। अगले दिन परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मृतक के पिता का आरोप है कि शव मिलने के कई घंटे बाद पुलिस ने परिवार को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ओवरडोज की बात कर रही है, तो इसके ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करे। उनका दावा है कि दीपक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अभी जांच के प्रारंभिक चरण में है। शुरुआती जांच में मौत का कारण मादक पदार्थ का ओवरडोज प्रतीत हो रहा है लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही निकाला जाएगा। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

Read More बारिश की बौछारों के बीच संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन : सरकार से मांगा जवाब, हाथों में बैनर लेकर लगाए सरकार विरोधी नारे

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया