रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा: भाइयों के लिए राखी लेने जा रही 8 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मुल्लांपुर। मुल्लांपुरपंजाब के मुल्लांपुर रक्षाबंधन से ठीक पहले मुल्लांपुर में दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची अपने दो छोटे भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार जा रही थी। रास्ते में बिजली के तारों या विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से वह हादसे का शिकार हो गई।
परिवार के अनुसार, बच्ची हर वर्ष रक्षाबंधन पर अपने दोनों छोटे भाइयों की कलाई पर राखी बांधती थी। इस बार भी वह भाइयों के लिए राखी खरीदने को लेकर उत्साहित थी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुल्लांपुर बिजली बोर्ड के एसडीओ यमन गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घटना बेहद दर्दनाक है। बिजली विभाग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार परिवार को हर संभव आर्थिक या अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे के कारणों और बिजली व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

Comment List