फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप

निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा केस को बताया 'लव जिहाद'

फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने महेश्वर में मोनालिसा के परिवार से मिलकर इस विवाह को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश किया गया। परिवार का दावा है कि मोनालिसा नाबालिग है। मिश्रा जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले के परिवार से मुलाकात की और उसकी हालिया शादी को सुनियोजित लव जिहाद का हिस्सा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कल इस मामले में कहा कि वे जल्द ही मोनालिसा के परिवार के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय लेंगे और कार्रवाई के लिये पूरे मामले को उनके सामने रखेंगे।

परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सनोज मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि राज्य का नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मोनालिसा के परिवार के साथ जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि अब परिवार को भी स्पष्ट हो गया है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित तरीके से युवती को फंसाने का मामला है।

सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन बेरोजगार युवकों को फंडिंग कर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, ताकि सनातन को बदनाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि मोनालिसा को उनकी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। इस फिल्म का विषय धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। मिश्रा का कहना है कि इसी कारण उन्हें और उनकी सनातनी विचारधारा को निशाना बनाया गया तथा मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर उसे फंसा लिया गया, जिससे उसके पिता के सपने भी टूट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा से जुड़ा पूरा घटनाक्रम मानो किसी स्क्रिप्ट की तरह लिखा और क्रियान्वित किया गया हो।

फिल्म निर्देशक ने यह भी सवाल उठाया कि शादी वामपंथी शासित राज्य केरल में ही करवाई गई, कोई अन्य राज्य नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को मोनालिसा और उसके पति फरहान के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बताकर पेश किया जा रहा है। मिश्रा ने सवाल किया कि अगर लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती तो क्या उसी तरह इस रिश्ते को प्रचारित किया जाता। मुलाकात के दौरान मोनालिसा का परिवार भावुक नजर आया। उसकी दादी, बुआ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। परिवार का कहना है कि इस घटना के कारण उन्हें समाज में काफी अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

Read More आईपीएल सट्टा मामला : मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

मोनालिसा के चाचा विजय भोंसले ने दावा किया कि मोनालिसा का जन्म वर्ष 2009 में हुआ था और वह अभी नाबालिग है। उनका आरोप है कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के दौरान उसके दस्तावेजों में उम्र बढ़ाकर दर्ज कर दी गई, जिससे बाद में शादी को कानूनी बताया जा सका। परिवार के एक सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि फरहान पहले मोनालिसा को बहन कहकर संबोधित करता था और हिंदू प्रतीकों का उपयोग भी करता था। 

Read More खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल
मंडिया बाईपास पर रविवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू होकर सड़क के...
समानता और संविधान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर
बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव
कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
बंद मकान में मिला सरकारी टीचर का शव, हार्ट अटैक की आशंका