मणिपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, प्रतिबंधित समूह का एक सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार,
303 कैलिबर की 125 राउंड गोलियाँ और 7 खाली कारतूस शामिल
उन्होंने बताया कि एक अलग अभियान में पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल पुलिस थाना अंतर्गत लीमाराम लमखाई, टिडिम रोड से एक प्रतिबंधित समूह के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।
इंफाल। मणिपुर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सही करने के लिए चलाए गए अभियानों के तहत पुलिस ने गोला-बारुद का एक बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने बताया कि काकचिंग जिले के अरोंग नोंग्माइखोंग पुलिस थाना अंतर्गत पुमलेन पट के चिंगजाओ द्वीप क्षेत्र से शुक्रवार को गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सामान में 9 मिमी गोला-बारूद के 1,406 राउंड, 303 कैलिबर की 125 राउंड गोलियाँ और 7 खाली कारतूस शामिल थे।
उन्होंने बताया कि एक अलग अभियान में पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल पुलिस थाना अंतर्गत लीमाराम लमखाई, टिडिम रोड से एक प्रतिबंधित समूह के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। व्यक्ति का नाम बिष्णुपुर के लीमाराम ममंग लेइकाई निवासी अजीत कुमार सिंह इनाओतोम्बा है।

Comment List