227 करोड़ के एजेंडे पर सियासत तेज : आप ने राजभवन तक निकाला मार्च, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सदन में इस पर विस्तृत चर्चा नहीं हुई

227 करोड़ के एजेंडे पर सियासत तेज : आप ने राजभवन तक निकाला मार्च, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
वाटर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राजभवन तक विरोध मार्च का ऐलान किया है। आप का आरोप है कि प्रस्ताव बिना पर्याप्त चर्चा जल्दबाजी में पास किया गया। पार्टी ने जांच, परियोजना पर रोक और डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपये के टेबल एजेंडे को मंजूरी दिए जाने का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस मुद्दे पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी गुरुवार को नगर निगम भवन से पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक के राजभवन तक पैदल विरोध मार्च निकालेगी। आप नेताओं का आरोप है कि कजौली से चंडीगढ़ तक वाटर सप्लाई पाइपलाइन बदलने से जुड़े 227 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में पेश कर पर्याप्त चर्चा के बिना मंजूरी दे दी गई। उनका कहना है कि पार्षदों को प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और सदन में इस पर विस्तृत चर्चा भी नहीं हुई।

पार्टी का कहना है कि जनता के टैक्स से जुड़ी इतनी बड़ी परियोजना को जल्दबाजी में पारित करना पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। मार्च के बाद आप का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में प्रस्ताव की कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, जांच पूरी होने तक परियोजना पर रोक तथा डीपीआर, लागत का मदवार विवरण और तकनीकी स्वीकृतियां सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी।

वहीं विरोध मार्च को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। नगर निगम भवन से राजभवन तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया