देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर

कांग्रेस ने उठाए सवाल

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर प्रदूषण के खतरे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। जयराम रमेश ने पीएम2.5 और ओजोन के मानक सख्त करने, स्वच्छ वायु कानून लाने और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में बदलाव की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों को लेकर सरकार लंबे समय से खतरे को नकारती रही है और अब फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट ने 2023 में वायु प्रदूषण से करीब 20 लाख मौतों का आंकड़ा सामने रखकर सरकार को एक बार फिर आगाह किया है। संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने फिक्की-ईवाई की 2023 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण से हुई करीब 20 लाख मौतें उस वर्ष देश में हुई कुल मौतों का लगभग 22 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद और संसद के बाहर हुए कई अध्ययनों को यह कहकर खारिज करती रही है कि वे विशिष्टरूप से भारत के लिए नहीं हैं और वायु प्रदूषण के प्रभाव को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकता।

रमेश ने कहा कि फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट सरकार के लिए एक और चेतावनी है और अब कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता महत्वपूर्ण है, लेकिन सांस लेने की सुगमता उससे भी अधिक बुनियादी है तथा पीएम2.5 देश के कई हिस्सों में जानलेवा बन चुका है। उन्होंने सरकार से पीएम 2.5 और ओजोन के मौजूदा मानकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुशंसित सुरक्षित स्तरों तक कड़ा करने, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को पीएम2.5 और ओजोन पर केंद्रित करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य पर केंद्रित नया स्वच्छ वायु कानून लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नए कानून के लिए 1981 के वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम को बदला जाना चाहिए, क्योंकि वायु प्रदूषण के स्रोतों और उसके स्वास्थ्य पर प्रभावों को लेकर अब व्यापक नया साक्ष्य उपलब्ध है।

Tags: havoc

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू