बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त

एयरपोर्ट पर डीआरआई का एक्शन

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को दबोचकर उनके पास से करीब 3.12 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बरामद की। इसके अलावा अन्य यात्रियों से 39 लाख रुपए की मुद्रा मिली। तस्करों ने डॉलर-पाउंड नोटबुक, जूतों और ट्रॉली बैग के गुप्त खानों में छिपा रखे थे।

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय की एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआईआई) के अधिकारियों ने देश से अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा बाहर ले जाने वालों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी  कार्रवाई करते हुए  कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  से विदेश जा रहे कई यात्रियों की तलाशी लेकर उनके पास से कुल 3.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा पकड़ी। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार डीआरआई की टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 6 नवंबर को तड़के बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को रोका। अधिकारियों ने उनके हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज की गहन जांच में अमेरिकी डॉलर और ब्रिटिश पाउंड सहित विभिन्न देशों की मुद्राएं बरामद की गईं, जिनका कुल मूल्य लगभग 3.12 करोड़ रुपये है।

पूछताछ के दौरान ये यात्री विदेशी मुद्रा के स्वामित्व अथवा उसे कानूनी रूप से अपने पास रखने के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इन सभी मुद्राओं को जब्त कर लिया गया। इनके अतिरिक्त, कुछ अन्य यात्रियों को भी रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर लगभग 39 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। कानूनी कार्रवाई के लिए इन यात्रियों को सीमा शुल्क विभाग  के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार हिरासत में लिये गये सातों व्यक्ति तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं और ये विदेशी मुद्रा छिपाने के लिए शातिर तरीके अपना रहे थे। मुद्रा को नोटबुक के अंदर, ट्रॉली बैग में दोहरी परत वाले गुप्त खानों में तथा जूतों के अंदर बेहद चालाकी से छिपाया गया था। कुछ विदेशी मुद्रा चेक-इन बैगेज में रखे कपड़ों की जेबों में छिपाई गई थी, जबकि कुछ को हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज के भीतर गहराई में रखा गया था। इस मामले में गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर सीमा शुल्क अधिनियम  तथा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी मुद्रा की अवैध निकासी की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

 

Read More लॉरेंस गैंग की तुषार कपूर को धमकी, मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी

Read More आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत

 

 

Read More ड्रोन से आते थे हथियार, सोशल मीडिया पर होती थी डील; पंजाब में 2 नेटवर्क का खुलासा

Tags: officials

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया