बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित

शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा

बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंचीं। उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित 'आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महा सम्मेलन' को संबोधित किया। इस भव्य कार्यक्रम में 5,000 से अधिक आदिवासी समाज और संस्था के लोग शामिल हुए।

बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले पहुंचीं, जहां वह ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह लगभग साढ़े दस बजे मिलानपुर हेलीपेड पर उतरा। यहां प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में जिले तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में लगभग 2,500 आदिवासी महिला-पुरुषों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े करीब 2,500 सदस्यों को भी प्रवेश दिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से आदिवासी समाज में शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर यातायात भी नियंत्रित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू के बैतूल दौरे को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे आदिवासी अंचल के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

 

Read More पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय