युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; दोषियों पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
संतकबीरनगर में अधिवक्ताओं ने दिल्ली में युवाओं पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के अधिवक्ताओं ने जनपद बार एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली पुलिस द्वारा युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में युवा घायल हुए हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि युवाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की। प्रदर्शन में महामंत्री राम अवतार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति और अवधेश पांडेय, कोषाध्यक्ष मधुसूदन दुबे, इमरान खान, दिलीप चौधरी, महेंद्र कुमार, लालचंद, रामप्रसाद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली? विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
बसपा प्रमुख मायावती ने सर्वसमाज, विशेषकर ब्राह्मण समाज से पार्टी के साथ बने रहने की अपील की है। उन्होंने कहा...
80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
मौसम का साथ मिला तो बायलॉजिकल पार्क में खिला ट्यूरिज्म, 20 लाख राजस्व
सहकारी बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश, आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने के निर्देश