पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : बाइक पर वोट डालने पहुंचे सीएम रंगासामी, बोले-मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य; लोकतंत्र की रक्षा के लिए डाले वोट

सीएम एन. रंगासामी, उपराज्यपाल सहित अन्य नेताओं ने किया मतदान,

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : बाइक पर वोट डालने पहुंचे सीएम रंगासामी, बोले-मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य; लोकतंत्र की रक्षा के लिए डाले वोट

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी अपनी यामाहा बाइक पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे, जबकि उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने परिवार संग वोट डाला। दिग्गजों ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी मतदान की अपील की।

पुडुचेरी। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सहित कई नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। कैलाशनाथन ने अपनी माता लीना और पत्नी बीना के साथ डीएमएस कार्यालय के बूथ पर अपना वोट डाला। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को अपना वोट डालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य है।

सीएम रंगासामी अपने घर से यामाहा बाइक पर थिलास्पेट सरकारी मिडिल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। गृह मंत्री ए नमसिवयम और उनकी पत्नी ने तिरुक्कनूर सरकारी स्कूल में वोट डाला। पीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम, जो थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र से रंगासामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने नेट्टापक्कम के मदुक्कराई सरकारी मिडिल स्कूल में मताधिकार का उपयोग किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने वीओसी स्कूल के मतदान केंद्र पर, एआईएडीएमके राज्य सचिव ए. अनबाझगन ने रेलवे स्टेशन के सामने गौबर्ट कल्याणमंडपम में और एलजेके के संस्थापक जोस चार्ल्स मार्टिन ने रेड्डियार पलयम इमैक्युलेट स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल