पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा

मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित

पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा
पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के कुख्यात गुर्गे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कराया। हत्या, हत्या के प्रयास, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और ड्रग्स मामलों में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को डीजीपी गौरव यादव ने बड़ी सफलता बताया। छह माह चले ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ में एजीटीएफ और ओएफटीईसी ने अहम भूमिका निभाई।

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के प्रमुख गुर्गे और वांछित अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को यूरोपीय देश मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित है।            

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस इसे अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानती है और कहा कि यह पंजाब पुलिस द्वारा किसी यूरोपीय देश से कराया गया पहला प्रत्यर्पण है। ऑपरेशन ईस्टर्न रीच के तहत छह महीने तक चले खुफिया-आधारित अंतरराष्ट्रीय अभियान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय एजेंसियों तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ समन्वय कर आरोपी की तलाश की।

यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मोल्दोवा और अजरबैजान के अधिकारियों के साथ-साथ सीबीआई की आईपीसीयू, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस ने कहा कि विदेशों में छिपे अपराधियों को भी कानून के सामने लाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Read More जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही

Tags: amritpal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निगम आयुक्त आकर बताएं चारदीवारी के मुख्य मार्गों से क्यों नहीं हटाए अवैध निर्माण : हाईकोर्ट निगम आयुक्त आकर बताएं चारदीवारी के मुख्य मार्गों से क्यों नहीं हटाए अवैध निर्माण : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने चारदीवारी के मुख्य मार्गों पर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर नगर निगम आयुक्त को 16 नवंबर को...
भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें
मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा
मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी और पति लापता, अपहरण की शिकायत से मचा हड़कंप
पंजाब पुलिस को मिली सफलता : गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से कराया प्रत्यर्पित, भगवानपुरिया गिरोह का है प्रमुख गुर्गा
बोलेरो कैंपर ने पैदल जातरुओं को कुचला, तीनों की मौत
21 हजार लड्डुओं से सजेगी गणपति महाराज की झांकी, 14 सितंबर को छप्पन भोग