मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-भारत उनके साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा

राहुल गांधी ने शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-भारत उनके साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों और मृत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत उनके साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। 

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने '26/11 मुंबई आतंकवादी हमले' में अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों और सैनिकों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकवादी हमले में अपने प्राण गंवाने वाले सैनिकों और आम नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत कभी भी उनके साहस, बलिदान और शहादत को नहीं भूलेगा। 

बता दें कि, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 17 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने हमला किया था। चार दिन तक चले इस हमले में 166 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

इस हमले में मुंबई के लग्जरी होटल, प्रमुख रेलवे स्टेशन और एक यहूदी सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाया गया था। हमले के लिए आतंकवादी समंदर के रास्ते आये थे। उन्होंने कई गुटों में बंटकर गाड़यिों पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने ताज महल पैलेस, ओबेरॉय होटेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस, कामा हॉस्पिटल, मेट्रो सिनेमा और लियोपोल्ड कैफ़े सहित कई प्रमुख जगहों को निशाना बनाया। इस मामले में कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए कसाब को साल 2010 में मौत की सजा सुनायी थी और साल 2012 में पुणे के एक कारागार में उसे फांसी दी गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती