खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा स्थगित, प्रदेश की जनता से किया जल्द मिलने का वादा

अगली बार पूरा समय निकालकर लोगों से मिलेंगे

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा स्थगित, प्रदेश की जनता से किया जल्द मिलने का वादा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। पंतनगर पहुंचने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान संभव नहीं हो सकी। राहुल ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने जनता से जल्द मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और राज्य के भविष्य पर चर्चा करने का भरोसा दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खराब मौसम के कारण उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा नहीं हो पाने पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता से जल्द मिलने का वादा किया है। गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड की जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि वह लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनना चाहते थे तथा उनके सुख-दुख, आशाओं और चिंताओं को समझना चाहते थे, लेकिन मौसम की गंभीर खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार सुबह पंतनगर पहुंच गए थे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, प्रकृति के आगे हम सभी बेबस हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों, राज्य के भविष्य तथा लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करनी थी। उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक और कोटद्वार में एक कार्यक्रम भी निर्धारित था, जो मौसम के कारण नहीं हो सका।

गांधी ने उत्तराखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि वह बहुत जल्द फिर राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार वह पूरा समय निकालकर लोगों से मिलेंगे, उनके विचार सुनेंगे और प्रदेश के बेहतर भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, जल्द ही मुलाकात होगी।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित