रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा: यूरोप में वंदेभारत जैसी ट्रेन का किराया 20 गुना ज्यादा, हमारी ट्रेन में सुविधा 21 गुना ज्यादा

यूरोप में वंदे भारत जैसी ट्रेन, किराया 20 गुना महंगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा: यूरोप में वंदेभारत जैसी ट्रेन का किराया 20 गुना ज्यादा, हमारी ट्रेन में सुविधा 21 गुना ज्यादा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यूरोप में वंदे भारत जैसी ट्रेन में सफर का किराया भारत से 20 गुना अधिक है।

नई दिल्ली। रेल मंत्री को यूरोप में वंदे भारत जैसी ही ट्रेन में यात्रा के लिए 20 गुना किराये का भुगतान करना पड़ा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्य सभा में रेल मंत्रालय से जुड़े अनुपूरक सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने हाल में यूरोप में दावोस से ज्यूरिख स्टेशन तक रेल से यात्रा की। उन्होंने कहा, जिस ट्रेन में हमने सफर किया वह हमारी वंदेभारत ट्रेनों जैसी ही थी, हमारी ट्रेन में सुविधा वहां से 21 ही होगी। पर उसका किराया हमारे यहां की तुलना में 20 गुना अधिक था। 

उन्होंने कहा कि भारत में रेल किराये पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में तो और भी कम हैं जबकि हमारी सुविधा एवं पड़ोसी देशों की ट्रेनों की तुलना में काफी अच्छी है। वैष्ण्व पिछले माह दावोस में वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए वहां गये हुए थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका