ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
रेलवे पेस्ट कंट्रोल पर उठे सवाल
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे ने कुतर दी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान परिजनों ने इंदौर पहुंचकर मरीज को अस्पताल में रेबीज रोधी टीका लगवाया और रेलवे से स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की मांग की।
चंडीगढ़। ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक चूहे ने कुतर दी। घटना के बाद रेलवे की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बुजुर्ग एचपी करण शनिवार को परिवार के साथ चंडीगढ़ से इंदौर जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कोच में चूहा दिखाई दिया था।
उन्होंने रेलवे स्टाफ को इसकी शिकायत भी की, जिसके बाद गंदगी साफ कर दी गई, लेकिन चूहे को हटाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। रात करीब साढ़े 10 बजे सोते समय चूहे ने बुजुर्ग की नाक काट ली। आगरा में डॉक्टर ने उनका परीक्षण किया। इंदौर पहुंचने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रेबीज से बचाव का पहला इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों ने रेलवे से पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 15:31:14
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन प्रभारी वरुण चौधरी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान...

Comment List