कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत

मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और पश्चिम एशिया तनाव का असर भारत में दिखा। 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये महंगा होकर दिल्ली में 3,071.50 रुपये पहुंचा—अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी। रेस्टोरेंट व छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। राहत यह कि 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर स्थिर है।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त वृद्धि माना जा रहा है। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 हो गई है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। मुंबई और कोलकाता में भी इसी तरह उछाल दर्ज किया गया है, जिससे कारोबारियों की लागत बढ़ना तय है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अब भी 913 रुपए पर स्थिर है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

 

Tags: cylinders

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
भवानीपुर मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने...
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत