रेखा गुप्ता ने पेश किया एक लाख करोड़ का पहला बजट : यमुना की सफाई पर खर्च होंगे 9 हजार करोड़, सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ का प्रावधान

हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा

रेखा गुप्ता ने पेश किया एक लाख करोड़ का पहला बजट : यमुना की सफाई पर खर्च होंगे 9 हजार करोड़, सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ का प्रावधान

यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केन्द्र शासित क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक व्यय का प्रस्ताव है। गुप्ता के पास वित्तीय विभाग का दायित्व है। बजट सत्र के दूसरे दिन प्रस्तुत बजट में बजट में बुनियादी ढांचा के विकास के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री गुप्ता जब बजट पेश करने के लिए खड़ी हुयी, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सदन में मोदी-मोदी के नारे लगाए और मेज थपथपा कर उनका अभिवादन किया। गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। 

इस बजट से राजधानी में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचा के विकास के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवसंरचना क्षेत्र के लिए किये गए प्रावधानों का उपयोग सड़क, पुल, जल निकासी, परिवहन और अन्य सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार के लिए होगा। गुप्ता ने विश्वास जताया कि यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आयी भाजपा सरकार का आज यह पहला बजट है।

 

Read More कर्नाटक : सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 4% आरक्षण का संघ ने किया विरोध, होसबोले ने कहा- संविधान धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देता 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेबड़ी या फ्रीबीज बन्द करनी हैं तो जल्द करवाएं सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना : गहलोत रेबड़ी या फ्रीबीज बन्द करनी हैं तो जल्द करवाएं सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी राज्यों में फ्रीबीज या रेबड़ी बंद करने के लिए केंद्र सरकार से जल्दी जनगणना...
युवा कांग्रेस ने किया बेरोजगारी के खिलाफ संसद का घेराव : मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का लगाया आरोप, कहा- अडानी-अंबानी से दोस्ती निभाने से देश की सेवा नहीं होती
बीएसएनएल की IFTV सेवा को जनता का अपार समर्थन, उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पचपदरा-बागुंडी खण्ड का निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी
बस्सी के हरड़ी हरध्यानपुरा में अवैध खनन पर एक्शन, 5 मशीनों सहित 14 वाहन जब्त
देवनानी पहुंचे गुरुग्राम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक
देश में एक साथ चुनाव से देश का होगा विकास, राजनीतिक वैमनस्यता होगी कम : सुनील बंसल