रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट : बुजुर्ग हो रहा भारत, शिशु मृत्यु दर में बड़ी कमी आई

यूथ की आबादी घटने से बुजुर्गों को संभालने वाले कम

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट : बुजुर्ग हो रहा भारत, शिशु मृत्यु दर में बड़ी कमी आई
1971-81 के बीच यह 53.4% से बढ़कर 56.3% हुई। 1991 से 2023 के बीच यह और बढ़कर 66.1% हो गई।

नई दिल्ली। भारत में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इससे साफ है कि सरकार की बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक योजनाओं प्रभाव पड़ा। हालांकि 14 साल तक के बच्चों की जनसंख्या कम हुई है। इसका सबसे बड़ा असर केन्द्र पर आएगा। भविष्य में सरकार को बुजुर्ग पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य की मद में अधिक खर्च करना होगा। बच्चों की घटती संख्या इसको इंगित करती है कि आगे जाकर देश को कार्यबल में कमी का सामना करना होगा। यूथ की आबादी घटने से बुजुर्गों को संभालने वाले कम होंगे।

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की 2023 की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल प्रजनन दर (फर्टिलिटी रेट) 1971 में 5.2 थी, जो 2023 में घटकर 1.9 रह गई है। 14 साल के बच्चों की आबादी 1971-81 के बीच 41.2% से घटकर 38.1% हो गई थी। इसके बाद 1991 से 2023 के बीच यह और घटकर 24.2% रह गई। यानी पिछले 50 साल में बच्चों की हिस्सेदारी में करीब 17% की गिरावट आई है। 15 से 59 साल के लोगों की आबादी में लगातार इजाफा हो रहा है। 1971-81 के बीच यह 53.4% से बढ़कर 56.3% हुई। 1991 से 2023 के बीच यह और बढ़कर 66.1% हो गई। दिल्ली में इस उम्र वर्ग की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 70.8% है।

केरल में सबसे ज्यादा
देश में बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ रही है। 2023 में 60 साल से ऊपर की आबादी 9.7% हो गई है। केरल में यह सबसे ज्यादा 15.1% है। इसके बाद तमिलनाडु (14%) और हिमाचल प्रदेश (13.2%) का स्थान है। 

शिशु मृत्यु दर में बड़ी कमी आई
देश में शिशु मृत्यु दर 2023 में घटकर 25 रह गई है। यह 2013 में 40 थी। यानी 10 साल में इसमें 37.5% की गिरावट आई है।  

Read More दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत : एक मजदूर को मलबे से सुरक्षित निकाला, बचाव अभियान जारी  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता