रितु तावड़े होगी बीएमसी की अगली महापौर, शिवसेना से संजय शंकर बनेंगे डिप्टी मेयर
उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया
शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय शंकर को सवा वर्ष के लिए उपमहापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह फैसला शिवसेना-बीजेपी महायुति के तहत लिया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को बीजेपी का मेयर मिलने जा रहा है। बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर रितु तावड़े बीएमसी की अगली महापौर होंगी, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के संजय शंकर को उपमहापौर बनाया जाएगा। रितु तावड़े 2012, 2017 और 2025 में लगातार चुनाव जीत चुकी हैं। वे पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं और फिलहाल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जुड़ी रितु तावड़े को सक्रिय नेता माना जाता है।
शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय शंकर को सवा वर्ष के लिए उपमहापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह फैसला शिवसेना-बीजेपी महायुति के तहत लिया गया है। नगर निगम चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि शिंदे गुट को 29 सीटें मिली हैं। इसी बहुमत के समीकरण के चलते महापौर पद बीजेपी और उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया है।

Comment List