हिमाचल प्रदेश: महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक, पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती

सुलाह को मिली विकास की सौगात: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश: महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक, पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुलाह में महिलाओं को ₹1500 मासिक सहायता, बिजली बोर्ड मंडल, नगर पंचायत अपग्रेड और 800 पुलिस भर्तियों की घोषणा की।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कांगड़ा जिले के प्रवास के दौरान सुलाह विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' के तहत क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का नया मंडल खोलने और भवारना कस्बे को नगर पंचायत के रूप में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे उन्हें छोटे कामों के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की 'अग्निवीर' योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार उन युवाओं को प्राथमिकता देगी जो अग्निवीर सेवा के बाद वापस लौटेंगे। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे युवाओं को हिमाचल प्रदेश पुलिस में समायोजित किया जाएगा, जहाँ उन्हें 58 वर्ष की आयु तक स्थायी नौकरी और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि वह ऐसी नीतियों में विश्वास नहीं रखते जो चार साल बाद युवाओं का भविष्य अधर में छोड़ दें।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार के समय शिक्षा रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसकने वाला हिमाचल अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज सहित सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में एक वर्ष के भीतर एम्स जैसी तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने भारी बजट मिलने के बावजूद उसका दुरुपयोग किया और बद्दी में बड़े उद्योगपतियों को औने-पौने दामों पर जमीन आवंटित कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया।

Read More दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी

 

Read More 'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह