दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि

दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर दी है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। योजना की राशि 1 सितंबर से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपने प्रमुख चुनावी वादे के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये आर्थिक सहायता देने वाली योजना की शुरुआत कर दी है। रक्षाबंधन से पहले शुरू की गई इस योजना को महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और पूरी कैबिनेट मौजूद रही। दिल्ली के सभी भाजपा सांसद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में 2,500 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, जबकि 65 लाभार्थियों को मंच पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सरकार के अनुसार योजना की राशि 1 सितंबर से महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अगस्त से अब तक 9 लाख 22 हजार महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी