हिमाचल में भारी बारिश से हालात बिगड़े: 17 लोगों की मौत, 40 लोग फंसे

120 संपर्क मार्ग बंद

हिमाचल में भारी बारिश से हालात बिगड़े: 17 लोगों की मौत, 40 लोग फंसे
हिमाचल प्रदेश में मानसूनी आपदा का कहर जारी है, जहां सोलन में सामान्य से 870% और शिमला में 669% अधिक बारिश दर्ज की गई है। भूस्खलन और मलबे की चपेट में आने से तीन और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 17 हो गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोलन में सामान्य से 870 प्रतिशत, सिरमौर में 743 प्रतिशत और शिमला में 669 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश, भूस्खलन और अन्य घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मानसून सीजन में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

कुल्लू के आनी क्षेत्र में मलबा गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गहरी खाई में गिरकर जान गंवा बैठा। सिरमौर में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। सोलन जिले में चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सिरमौर में करीब 40 लोग घरों में फंस गए, जबकि प्रदेशभर में लगभग 120 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई